Tuesday, April 12, 2016

UP सूचना आयुक्तों का पुतला फूंक समाजसेवियों ने बुलंद की महिला यौन उत्पीडन मामलों की जांच के लिए विशाखा समिति बनाने और सुनवाइयों की शत-प्रतिशत वीडियो रिकॉर्डिंग सार्वजनिक करने की मांग














































लखनऊ / 11 अप्रैल 2016 / उत्तर प्रदेश का सूचना आयोग राजधानी के अशोक मार्ग स्थित इंदिराभवन  से राजधानी के  पॉश गोमती नगर इलाके के विभूति खंड में बने नए ‘आरटीआई भवन’ में अंतरित होकर आज से कार्यशील हो गया है पर 20 करोड़ की लागत से बने इस अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन में कार्य आरम्भ होने से पहले ही इसके साथ इसके साथ मुख्य सूचना आयुक्त और 9 अन्य सूचना आयुक्तों के पुतले के दहन का काला अध्याय जुड़ गया है l नवनिर्मित ‘आरटीआई भवन’ में कार्य करना शुरू करने से पहले ही यूपी के मुख्य सूचना आयुक्त और 9 अन्य सूचना आयुक्तों को समाजसेवियों के कोप का भाजन बनना पड़ा है l समाजसेवियों ने लखनऊ की आरटीआई कार्यकत्री उर्वशी शर्मा के नेतृत्व में  गोमती नगर स्थित लोहिया अस्पताल के मुख्य द्वार के निकट इकट्ठे होकर कड़े पुलिस प्रतिरोध को धता-बताकर मुख्य सूचना आयुक्त और 9 अन्य सूचना आयुक्तों के पुतले के साथ ‘आरटीआई भवन’ तक नारे लगाते हुए जुलूस निकाला और आरटीआई भवन के मुख्य द्वार के सामने मुख्य सूचना आयुक्त और 9 अन्य सूचना आयुक्तों की कार्यप्रणालियों के विरोध में नारे लगाते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग में महिला यौन-उत्पीडन मामलों की जांच के लिए विशाखा समिति बनाने और आयोग की सभी कार्यवाहियों की शत-प्रतिशत वीडियो रिकॉर्डिंग कराने,इन रिकॉर्डिंग्स को आईटी एक्ट में प्राविधानित समय तक संरक्षित रखकर किसी भी पक्षकार द्वारा मांगे जाने पर उपलब्ध कराने की मांग बुलंद करते हुए पुतला दहन किया l

पुतला दहन के बाद उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की संयोजिका समाजसेविका उर्वशी शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सूचना आयुक्तों द्वारा आरटीआई आवेदकों , जिनमें महिला आरटीआई आवेदक भी हैं,का प्रायः ही उत्पीडन किया जा रहा है l बकौल उर्वशी सूचना आयुक्त आरटीआई एक्ट के प्राविधानों से इतर कार्य कर भ्रष्टाचार में लिप्त होकर व्यक्तिगत अभिलाभ अर्जित करने के दुरुद्देश्य की पूर्ति करने के चलते ही आयोग की कार्यवाहियों की शत प्रतिशत वीडियो रिकॉर्डिंग कराकर सार्वजनिक करने का विरोध कर रहे हैं l उर्वशी का कहना था कि यद्यपि आरटीआई एक्ट में सूचना आयुक्तों के लिए पारदर्शिता के संरक्षक की भूमिका निर्धारित है पर यूपी के वर्तमान सूचना आयुक्त इससे उलट नितांत अपारदर्शी और निरंकुश रीति से कार्य कर पारदर्शिता के विनाशक बनते जा रहे हैं l सूचना आयुक्त भ्रष्टाचार में लिप्त होकर न केवल दोषी जन सूचना अधिकारियों को संरक्षण देकर भ्रष्टाचार को पोषित कर रहे हैं अपितु आरटीआई आवेदकों द्वारा भ्रष्टाचार से सम्बंधित संवेदनशील प्रकरणों की सूचना मांगने पर आयुक्त उन पर उन पर झूंठे आरोप लगाकर उनको सुनवाइयों में आने से रोकने का षड्यंत्र करने से भी नहीं चूक रहे हैं l उर्वशी ने कहा कि उनको पूरी आशंका है कि अपेक्षाकृत सुनसान गोमती नगर के विभूति खंड में बने इस नए आरटीआई भवन  में शत-प्रतिशत वीडियो रिकॉर्डिंग के बिना सुनवाई होने और इसे सार्वजनिक किये जाने की स्पष्ट व्यवस्था न होने पर आरटीआई आवेदक तो और अधिक असुरक्षित हो ही जायेंगे साथ ही साथ कुछ ही दिनों में सूचना आयुक्तों के और अधिक निरंकुश और भ्रष्ट होने से आयोग में आरटीआई आवेदकों की अनुपस्थितियों और सूचनाओं के सार्वजनिक न होने के चलते यूपी में सूचना आयोग की उपस्थिति पूर्णतया बेमानी हो जायेगी l



उर्वशी ने बताया कि उन्होंने बीते दिनों में उत्तर प्रदेश के मुख्य सूचना आयुक्त जावेद उस्मानी को अनेकों पत्र देकर आरटीआई कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल को समय देकर इन मुद्दों पर बातचीत कर आरटीआई आवेदकों की समस्याओं का  समाधान करने की माँग की थी किन्तु मुख्य सूचना आयुक्त द्वारा इन संवेदनशील मामलों में असंवेदनशील रवैया अख्तियार करने और आरटीआई हेल्पलाइन पर  सूचना आयुक्तों की निरंकुशता के बारे में लगातार प्राप्त होती शिकायतों के मद्देनज़र ही उन्होंने  गोमती नगर के विभूति खंड में बने आरटीआई भवन के उद्घाटन के दिन ही आरटीआई भवन के मुख्य द्वार के सामने सभी सूचना आयुक्तों का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन करने का निश्चय किया था ।उर्वशी के अनुसार उनके ‘पुतला दहन’ इस कार्यक्रम के चलते ही  यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने आज  ‘आरटीआई भवन’ का उद्घाटन का कार्यक्रम रद्द किया और इस नवनिर्मित आरटीआई भवन का उद्घाटन हुए बिना ही इसमें आज से सुनवाईयां आरम्भ हो गयीं हैं l


‘पुतला दहन’ कार्यक्रम में तनवीर अहमद सिद्दीकी,रशीद अली आज़ाद,हयात कादरी,संजय आजाद,हरपाल सिंह,मो० असीम,प्रभात गुप्ता,सलमान,मो० साद खान समेत दर्जनों समाजसेवियों ने प्रतिभाग किया l उर्वशी ने बताया कि आज इन मांगों के सम्बन्ध में यूपी के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मुख्य सूचना आयुक्त को मांगपत्र  भेजा जा रहा है और यदि अगले 45 दिनों में ये मांगें पूरी न हुईं तो उनकी अगुआई में अहिंसक रूप से क्रमशः 27 मई 2016 से ‘आरटीआई भवन’  में ‘सविनय कार्य बहिष्कार’ आन्दोलन, 01 जुलाई 2016 से  ‘आरटीआई भवन’  में ‘कार्य रोको’ आन्दोलन  और 15 अगस्त 2016 को यूपी के सीएम सीएम आवास में का घेराव कर ‘जेल भरो’ आन्दोलन चलाया जायेगा ।







Sunday, April 10, 2016

महिला यौन उत्पीडन मामलों की जांच के लिए विशाखा समिति बनाने और सुनवाइयों शत-प्रतिशत वीडियो रिकॉर्डिंग कराने की मांग के लिए यूपी सूचना आयुक्तों का पुतला फूंकने 11 अप्रैल को लखनऊ में होगा देश विदेश के समाजसेवियों का जमावड़ा.








लखनऊ/10 अप्रैल 2016/ लगता है कि यूपी के सूचना आयुक्तों की निरंकुश कार्यप्रणाली आरटीआई आवेदकों को रास नहीं आ रही है और आम आदमी के मन में पारदर्शिता के इन रखवालों की पारदर्शिता विरोधी कार्यप्रणाली के प्रति क्षोभ अब सारी हदें पार कर चुका है. शायद यही कारण है कि लखनऊ की आरटीआई कार्यकत्री उर्वशी शर्मा द्वारा  उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग में महिला यौन-उत्पीडन मामलों की जांच के लिए उच्चतम न्यायालय द्वारा विशाखा मामले में दिए आदेश के अनुसार महिला यौन-उत्पीडन जांच समिति बनाने और आयोग की सभी कार्यवाहियों की शत-प्रतिशत वीडियो रिकॉर्डिंग कराने,इन रिकॉर्डिंग्स को आईटी एक्ट में प्राविधानित समय तक संरक्षित रखकर किसी भी पक्ष द्वारा मांगे जाने पर उपलब्ध कराने की मांगें बुलंद करने के लिए आने बाले 11 अप्रैल  को गोमती नगर के विभूति खंड में नवनिर्मित ‘आरटीआई भवन’ में सुनवाई शुरू होने के पहले दिन ही आरटीआई भवन के मुख्य द्वार के सामने यूपी के मुख्य सूचना आयुक्त समेत सभी सूचना आयुक्तों का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन करने के कार्यक्रम को प्रदेश और देश के साथ-साथ विदेशों से भी समर्थन मिल रहा है . आयोजकों के अनुसार  विरोध प्रदर्शन के इस कार्यक्रम में अब तक यूपी के विभिन्न जिलों और यूपी से बाहर  के राज्यों हरियाणा,पंजाब,गुजरात,दिल्ली के साथ-साथ भारत से बाहर के लन्दन और ब्यूनस आयर्स अर्जेंटीना से अनेकों व्यक्तियों और संगठनों ने शिरकत करने की हामी भरी है. ‘पुतला दहन’ कार्यक्रम के आयोजकों ने दावा किया है कि उनके 11 अप्रैल के इस प्रस्तावित कार्यक्रम के चलते ही  यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने 11 अप्रैल को  ‘आरटीआई भवन’ का उद्घाटन करने से इनकार कर दिया है और अब इस नवनिर्मित आरटीआई भवन का उद्घाटन हुए बिना ही इसमें 11 अप्रैल से सुनवाईयां आरम्भ होने जा रहीं हैं.

बकौल उर्वशी यूपी के अधिकाँश सूचना आयुक्तों पर सुनवाइयों के दौरान आरटीआई आवेदकों का उत्पीडन करने,आरटीआई एक्ट के प्राविधानों से इतरकार्य कर भ्रष्टाचार में लिप्त होकर व्यक्तिगत अभिलाभ अर्जित करने और सरकार के भ्रष्टाचार को छुपाने के दुरुद्देश्य के  चलते ही आयोग की कार्यवाहियों की वीडियो रिकॉर्डिंग न कराने और सुनवाइयों के दौरान महिला आरटीआई आवेदकों के साथ दुर्व्यवहार करने  के अनेको आरोपों का संज्ञान लेकर ही उन्होंने 11 अप्रैल को गोमती नगर के विभूति खंड में बने आरटीआई भवन के उद्घाटन के दिन ही आरटीआई भवन के मुख्य द्वार के सामने सभी सूचना आयुक्तों का पुतला दहन कर उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग में महिला यौन-उत्पीडन मामलों की जांच के लिए उच्चतम न्यायालय द्वारा विशाखा मामले में दिए आदेश के अनुसार महिला यौन-उत्पीडन जांच समिति बनाने और आयोग की सभी कार्यवाहियों की शत-प्रतिशत वीडियो रिकॉर्डिंग कराने,इन रिकॉर्डिंग्स को आईटी एक्ट में प्राविधानित समय तक संरक्षित रखकर किसी भी पक्ष द्वारा मांगे जाने पर उपलब्ध कराने की मांगें बुलंद करने के लिए विरोध प्रदर्शन के इस कार्यक्रम का आयोजन करने का फैसला किया था.



उर्वशी ने बताया कि उनको कुछ विश्वसनीय सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि 11 अप्रैल के उनके इस प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम के चलते ही  यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने 11 अप्रैल को  ‘आरटीआई भवन’ का उद्घाटन करने से इनकार कर दिया है और अब इस नवनिर्मित आरटीआई भवन का उद्घाटन हुए बिना ही इसमें 11 अप्रैल से सुनवाईयां आरम्भ होने जा रहीं हैं. उर्वशी के अनुसार इस दिन सीएम लखनऊ में ही रहेंगे और लखनऊ के केजीएमसी में एक उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत भी करेंगे. उर्वशी ने इसे आरटीआई कार्यकर्ताओं की एकजुटता की नैतिक जीत बताते हुए इस मुद्दे पर वार्ता हेतु सीएम से मिलने का समय मांगने की बात कही है.




उर्वशी ने बताया कि लन्दन से बलराम पाठक,जिनेवा स्विट्ज़रलैंड से डा० अजेशी प्रजापति और अर्जेंटीना से ललित भाटिया इस कार्यक्रम में आ रहे हैं. कार्यक्रम में यूपी के हरदोई,फैजाबाद,बरेली,बाँदा,गोरखपुर,आगरा,मथुरा,पीलीभीत,उन्नाव,लखनऊ,कानपुर के अनेकों व्यक्तिओं और सगठनों के साथ-साथ गुजरात के  सूरत से आकाश मौर्यवंश,अहमदाबाद से दिनेश सगाथिया, सांगरिया से अनुज कुमार पूनिया,पंजाब के चंडीगढ़ से पंकज गोयल और हरियाणा के पानीपत के एक संगठन ने भी कार्यक्रम में शिरकत करने की बात कही है.उर्वशी ने बताया कि विरोध प्रदर्शन के उनके इस प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए इस प्रकार के अंतर्राष्ट्रीय समर्थन से यूपी के सूचना आयुक्तों के प्रति बढता चौतरफा जनाक्रोश स्वतः ही उजागर हो रहा है.


उर्वशी ने बताया कि ‘पुतला दहन’ के बाद यूपी के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र भेजे जायेंगे और  मांगें पूरी न होने पर अहिंसक रूप से क्रमशः 27 मई 2016 से ‘आरटीआई भवन’  में ‘सविनय कार्य बहिष्कार’ आन्दोलन, 01 जुलाई 2016 से   ‘कार्य रोको’ आन्दोलन  और 15 अगस्त 2016 को यूपी के सीएम का घेराव कर ‘जेल भरो’ आन्दोलन चलाया जायेगा ।



भवदीया
उर्वशी शर्मा
मोबाइल 9369613513




Friday, April 8, 2016

11 अप्रैल के 'पुतला दहन' कार्यक्रम के चलते टला यूपी के नवनिर्मित 'आरटीआई भवन' का उद्घाटन l



आरटीआई कार्यकर्ताओं की एकजुटता रंग लाई : हमारे 11 अप्रैल के 'पुतला दहन' कार्यक्रम के चलते टला यूपी के नवनिर्मित  'आरटीआई भवन' का उद्घाटन l अब बिना उद्घाटन ही शुरू होगी सुनवाई l
पहले यूपी के सीएम अखिलेश यादव 11 अप्रैल को इस नवनिर्मित  'आरटीआई भवन' का उद्घाटन करने वाले थे l
उर्वशी शर्मा
मोबाइल 8081898081

Sunday, April 3, 2016

यूपी में आरटीआई को कमजोर करने की साजिश में जुटे पत्रकार अमित मिश्र और आरटीआई एक्टिविस्ट मुन्नालाल शुक्ल l

पीत पत्रकारिता करने वाले पत्रकार हमेशा रहे हैं और रहेंगे भी l ऐसे ही
एक पत्रकार हैं दैनिक जागरण लखनऊ के रिपोर्टर अमित मिश्र l इसी प्रकार
आस्तीन के सांप आरटीआई एक्टिविस्ट भी हमेशा रहे हैं और रहेंगे भी l ऐसे
ही एक आरटीआई एक्टिविस्ट हैं मुन्नालाल शुक्ल l
आज एक तरफ सूबे के आरटीआई आवेदक सूचनाएं न मिलने से बेहाल-परेशान हैं तो
वहीं अपने निहितार्थ साधने के लिए मुन्नालाल शुक्ल सरीखे आरटीआइ
कार्यकर्ता सूचना देने में उदासीन सरकारी विभागों को क्लीन चिट देने में
लगे हुए हैं l
रिपोर्टर अमित मिश्र ने एक चौंकाने बाली रिसर्च की है कि आरटीआइ आवेदकों
पर बढ़े हमलों का कारण मेरे जैसे आरटीआई एक्टिविस्ट हैं तो वहीं आरटीआइ
कार्यकर्ता मुन्नालाल शुक्ल का कहना है कि आरटीआइ का इतना नुकसान तो
उदासीन सरकारी विभागों ने भी नहीं किया है जितना आरटीआइ को दलाली का
हथियार बनाने वाले तथाकथित एक्टिविस्टों ने कर दिया।
मैं इस पत्रकार अमित मिश्र और आरटीआइ कार्यकर्ता मुन्नालाल शुक्ल को खुला
चैलेंज देती हूँ कि ये दोनों यूपी के आरटीआई कार्यकर्ताओं के द्वारा
ब्लैकमेलिंग, दलाली, उगाही और खुन्नस निकालने के मामलों की कुल संख्या इन
सभी मामलों के प्रमाण सहित सार्वजनिक करें l
इन दोनों के इस प्रकार के आचरण का कारण शायद यह  कि ये दोनों, अर्थात
अमित मिश्र और मुन्नालाल शुक्ल यूपी के भ्रष्ट सूचना आयुक्तों से पैसे
पाकर आरटीआई को कमजोर करने का षड्यंत्र रच रहे हैं जिसके लिए में इनकी
सार्वजनिक भर्त्सना कर रही हूँ l आप भिज्ञ हैं कि  मेरे द्वारा आगामी 11
अप्रैल को नवीन आरटीआई भवन के उद्घाटन के समय ही नवीन आरटीआई भवन के गेट
के सामने सभी सूचना आयुक्तों का पुतला दहन करने के निर्णय से बौखलाए
सूचना आयुक्तों ने अब अमित मिश्र जैसे बिकाऊ पत्रकार और मुन्नालाल शुक्ल
जैसे बिकाऊ आरटीआइ कार्यकर्ता के मार्फत मुझ पर अपरोक्ष हमला बोला है
जिसका स्वागत है l पर मैं हर लड़ाई प्रत्यक्ष और पारदर्शी रूप से लडती हूँ
इसलिये इन दोनों का नाम लेकर इनकी सार्वजनिक भर्त्सना कर रही हूँ lपुतला
दहन कार्यक्रम के मेरे प्लान और मांगों से संवंधित दिनांक 20 मार्च की
खबर यहाँ पढ़ें http://gaongiraw.com/2016/03/20/153
विगत दिनों दैनिक जागरण के लखनऊ संस्करण के पेज 12 पर “आरटीआई को बना
दिया वसूली का औजार” शीर्षक से एक खबर छपी  l इसमें केस संख्या 2 मुझसे
सम्बंधित था  l इसमें रिपोर्टर अमित मिश्र ने लिखा  “समाज कल्याण विभाग
में कार्यरत एक साहब किसी आरोप पर निलंबित कर दिए गए तो उनकी पत्नी ने
आरटीआइ आवेदन कर कई सूचनाएं मांग लीं। विभाग जवाब देने में हिचकिचाया तो
पत्नी ने शर्त रख दी कि मेरे पति को बहाल कर दो तो आरटीआइ आवेदन वापस ले
लूंगी। विभाग ने बहाल कर दिया तो मैडम ने आवेदन वापस ले लिया, लेकिन
उन्हें आरटीआइ का इस्तेमाल समझ आ गया। आनन-फानन में एनजीओ बनाया और बड़े
पैमाने पर यही काम शुरू कर दिया।“ संवंधित खबर यहाँ
http://epaper.jagran.com/ePaperArticle/30-mar-2016-edition-Lucknow-page_14-30105-3370-11.html
अमित मिश्र ने मेरे मामले का हवाला देते हुए लिखा है कि मेरे द्वारा
आरटीआइ का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग भी हो रहा है। अमित मिश्र का कहना है
कि मुझे कोई संवैधानिक दर्जा या मानदेय नहीं मिलता, लेकिन फिर भी मैं
फुलटाइम आरटीआइ एक्टिविस्ट बन गयी हूँ । अमित मिश्र के अनुसार मुन्नालाल
शुक्ल सरीखे आरटीआइ एक्टिविस्ट तो वास्तव में जनोपयोगी सूचनाएं मांग रहे
हैं पर मेरे जैसे आरटीआइ एक्टिविस्टो ने आरटीआइ को ब्लैकमेलिंग, दलाली,
उगाही और खुन्नस निकालने का औजार बना लिया है और इससे ही आरटीआइ आवेदकों
पर हमले बढ़े हैं।
अमित मिश्र ने अपने निहितार्थ साधने को मुझ पर आरटीआइ को ब्लैकमेलिंग,
दलाली, उगाही और खुन्नस निकालने का औजार बनाने के झूंठे आरोप लगाए है
जिसके लिए में पीत पत्रकारिता करने बाले इस पत्रकार की एक बार फिर
सार्वजनिक भर्त्सना करते हुए अमित मिश्र को इस मामले पर मुझसे सप्रमाण
इन-कैमरा बहस का खुला चैलेंज दे रही हूँ l आरटीआइ कार्यकर्ता मुन्नालाल
शुक्ल को भी सप्रमाण इन-कैमरा बहस का खुला चैलेंज l
यदि ये दोनों मुझे या मेरे एनजीओ को गलत साबित कर दें तो मैं सार्वजनिक
जीवन से संन्यास ले लूंगी अन्यथा अमित मिश्र पत्रकारिता छोड़ दें और
मुन्ना लाल सार्वजनिक जीवन l
यदि इन दोनों ने एक माह में मेरा चैलेंज स्वीकार नहीं किया तो इन पर
मानहानि का वाद दायर करूंगी l



--
Urvashi Sharma
Secretary - YAISHWARYAJ SEVA SANSTHAAN
State President - Jan Journalist Association
Joint Secretary - Society for Fast Justice Lucknow
Vice Chairman - Save Cultural Values Foundation
102,Narayan Tower, Opposite F block Idgah
Rajajipuram,Lucknow-226017,
Uttar Pradesh,India
Contact 9369613513

Right to Information Helpline 8081898081
Helpline Against Corruption   9455553838


http://upcpri.blogspot.in/

आमंत्रण : यूपी की राजधानी लखनऊ में 11 अप्रैल को उद्घाटन के दिन ही आरटीआई भवन के मुख्य द्वार के सामने सभी सूचना आयुक्तों का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन l




प्रिय मित्रों,
हमारा उत्तर प्रदेश आवादी के हिसाब से देश का सबसे बड़ा सूबा है पर दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस सूबे में पारदर्शिता के सिपाहियों और सूचना आयुक्तों के बीच की जंग थमने का नाम लेती दिखाई नहीं दे रही है l जहाँ एक तरफ यूपी के सभी सूचना आयुक्त आने वाले 11 अप्रैल को गोमती नगर के विभूति खंड में 20 करोड़ रुपये की लागत से बने नए चार मंजिला आरटीआई भवन में कार्य करने को लेकर उत्साहित हैं और उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग को इन्दिरा भवन लखनऊ से गोमती नगर लखनऊ में निर्मित सूचना आयोग के नवीन भवन में स्थानान्तरित करने की तैयारी कर रहे हैं तो वहीं मैंने हमारे सूबे के आरटीआई कार्यकर्ताओं द्वारा सूचना आयुक्तों पर आरटीआई आवेदकों का उत्पीडन करने और आरटीआई एक्ट के प्राविधानों से इतर
कार्य कर भ्रष्टाचार में लिप्त होकर व्यक्तिगत अभिलाभ अर्जित करने के
दुरुद्देश्य की पूर्ति करने के चलते ही आयोग की कार्यवाहियों की वीडियो
रिकॉर्डिंग न कराने के आरोपों का संज्ञान लेकर अपने नेतृत्व में 11 अप्रैल को गोमती नगर के विभूति खंड में बने आरटीआई भवन के उद्घाटन के दिन ही आरटीआई भवन के मुख्य द्वार के सामने सभी सूचना आयुक्तों का पुतला दहन कर नवीन भवन में आयोग की सभी कार्यवाहियों की शत-प्रतिशत वीडियो रिकॉर्डिंग कराने और इन रिकॉर्डिंग्स को आईटी एक्ट में प्राविधानित समय तक संरक्षित रखकर किसी भी पक्ष द्वारा मांगे जाने पर उपलब्ध कराने की माँग बुलंद करने के लिए कमर कस ली है । मैंने इस निमित्त निर्धारित प्रपत्र भरकर लखनऊ के जिलाधिकारी के कार्यालय में प्राप्त करा दिया है

मेरा आपसे कहना है कि यद्यपि आरटीआई एक्ट में सूचना आयुक्तों के लिए
पारदर्शिता के संरक्षक की भूमिका निर्धारित है पर यूपी के वर्तमान सूचना
आयुक्त इससे उलट नितांत अपारदर्शी और निरंकुश रीति से कार्य कर
पारदर्शिता के विनाशक बनते जा रहे हैं l मैंने बीते 19 मार्च को सूबे के राज्यपाल,मुख्यमंत्री,मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और लखनऊ के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को एक ई-मेल के माध्यम से यूपी के सूचना आयुक्तों पर भ्रष्टाचार में लिप्त होकर दोषी जन सूचना अधिकारियों को संरक्षण देकर भ्रष्टाचार को पोषित करने, आरटीआई आवेदकों द्वारा भ्रष्टाचार से सम्बंधित संवेदनशील प्रकरणों की सूचना मांगने पर पर उन पर झूंठे आरोप लगाकर उनको सुनवाइयों में आने से रोकने का षड्यंत्र करने के गंभीर आरोप लगाये हुए आशंका व्यक्त की है कि अपेक्षाकृत सुनसान गोमती नगर के विभूति खंड में बने नए आरटीआई भवन में वीडियो रिकॉर्डिंग के बिना सुनवाई होने पर आरटीआई आवेदक और अधिक असुरक्षित हो जायेंगे और साथ ही साथ सूचना आयुक्त और अधिक निरंकुश और भ्रष्ट हो जायेंगे l

मैं आपको बताना चाहती हूँ कि मैंने बीते 18 जनवरी को उत्तर प्रदेश के मुख्य
सूचना आयुक्त जावेद उस्मानी को पत्र देकर इन मुद्दों पर वार्ता हेतु
आरटीआई कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल को समय देने की माँग की थी किन्तु मुख्य सूचना आयुक्त द्वारा इन संवेदनशील मामलों में असंवेदनशील रवैया रखने और आरटीआई हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के मद्देनज़र ही मैंने सूबे के आरटीआई कार्यकर्ताओं को एकजुट कर आने वाले 11 अप्रैल को उनके साथ गोमती नगर के विभूति खंड में बने आरटीआई भवन के उद्घाटन के दिन ही आरटीआई भवन के मुख्य द्वार के सामने सभी सूचना आयुक्तों का पुतला दहन कर नवीन भवन में आयोग की सभी
कार्यवाहियों की शत-प्रतिशत वीडियो रिकॉर्डिंग कराने और इन रिकॉर्डिंग्स
को आईटी एक्ट में प्राविधानित समय तक संरक्षित रखकर किसी भी पक्ष द्वारा मांगे जाने पर उपलब्ध कराने की माँग बुलंद करने का निश्चय किया है ।

साथियों ,यदि आवश्यकता हुई तो इस माँग के लिए मेरे नेतृत्व में सूचना आयोग में ‘सविनय कार्य बहिष्कार’ आन्दोलन और तत्पश्चात अहिंसक रूप से ‘कार्य रोको’ और ‘जेल भरो आन्दोलन भी चलाया जायेगा ।


आप सभी के प्रतिभाग और सहयोग की अपेक्षा में :

भवदीया
उर्वशी शर्मा
मोबाइल 9369613513