Wednesday, May 4, 2016

VP Hamid Ansari to face activists’ anger before inaugurating “RTI Bhavan” in Lucknow on coming 8th July.

UP : उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी द्वारा ’RTI भवन’ उद्घाटन का काले कपडे पहन काले झंडे दिखा विरोध  करते हुए गिरफ्तारी देकर जेल जाने और  जमानत नहीं कराने को तैयार लखनऊ की समाजसेविका उर्वशी शर्मा  l

लखनऊ/04 मई 2016/ उत्तर प्रदेश की सरकार ने सरकारी खजाने से लगभग 25 करोड़ की भारी-भरकम रकम खर्च करके राज्य सूचना आयोग के लिए सभी अत्याधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस बिल्डिंग बना तो दी और इसे ‘RTI भवन’ का एक अच्छा सा नाम भी दे दिया पर लगता है कि उद्घाटन को लेकर इस  ‘RTI भवन’ की किस्मत कुछ ठीक नहीं है l  पहले इस ‘RTI भवन’ का उद्घाटन सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हाथों बीते 11 अप्रैल को  होना था पर सूचना आयुक्तों की कार्यप्रणाली से क्षुब्ध आरटीआई कार्यकर्ताओं  द्वारा उसी दिन ‘RTI भवन’ के मुख्य द्वार के सामने सभी सूचना आयुक्तों का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन करने के ऐलान के चलते अखिलेश ने कार्यक्रम से अपने हाथ पीछे खींच लिए और 11 अप्रैल से आयोग का विधिवत कार्य ‘RTI भवन’ का उद्घाटन हुए बिना ही आरम्भ हो गया था l अब भारत के उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी द्वारा आगामी 8 जुलाई को ’RTI भवन’ का उद्घाटन करने की रजामंदी देने के साथ ही  आरटीआई कार्यकर्ताओं का एक नया ऐलान राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके गोमतीनगर के विभूतिखंड में उच्च न्यायालय के नए परिसर के पास बने इस ‘RTI भवन’ के उद्घाटन समारोह पर एक बार फिर ग्रहण लगा सकता है l

गौरतलब है कि सूबे की चर्चित आरटीआई कार्यकत्री उर्वशी शर्मा ने उत्तर प्रदेश के राज्य सूचना आयोग  में महिला यौन-उत्पीडन मामलों की जांच के लिए उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार विशाखा समिति बनाने और आयोग की सभी कार्यवाहियों की शत-प्रतिशत वीडियो रिकॉर्डिंग कराने,इन रिकॉर्डिंग्स को आईटी एक्ट में प्राविधानित समय तक संरक्षित रखकर किसी भी पक्ष द्वारा मांगे जाने पर उपलब्ध कराने के लिए अपने सामाजिक संगठन ‘येश्वर्याज सेवा संस्थान’ के माध्यम से एक मुहिम छेड़ रखी है l बीते 11 अप्रैल को उर्वशी के ही नेतृत्व में यूपी के मुख्य सूचना आयुक्त समेत सभी सूचना आयुक्तों का पुतला दहन किया गया था l

सामाजिक संगठन येश्वर्याज सेवा संस्थान की सचिव उर्वशी शर्मा ने अब इन मांगों को लेकर अपनी संस्था की ओर से ऐलान किया है कि वे आगामी 8 जुलाई को आरटीआई कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों को ‘आरटीआई भवन’ के मुख्यद्वार पर काले कपड़ों में  इकठ्ठा करेंगी और उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी को काले झंडे दिखाकर  RTI’RTI भवन’ के उद्घाटन का विरोध करेंगी l

उर्वशी ने बातचीत में बताया कि उन्होंने उपराष्ट्रपति को एक पत्र भी भेजा है जिसमें उन्होंने हामिद अंसारी से अनुरोध किया है कि वे उद्घाटन से पूर्व आयोग में विशाखा समिति बनाने और आयोग की सभी कार्यवाहियों की वीडियो रिकॉर्डिंग कराने संबंधी आरटीआई कार्यकर्ताओं की मांगों को पूरा कराये बिना ‘आरटीआई भवन’ का उद्घाटन करने न आयें अन्यथा आरटीआई कार्यकर्ताओं को काले कपडे पहन काले झंडे दिखाकर उनका विरोध प्रदर्शन करने को विवश होना पड़ेगा l उर्वशी ने बताया कि यदि उपराष्ट्रपति उनके संगठन की इन मांगों को आगामी उद्घाटन समारोह से पहले पूरा करा देते हैं तो सूबे के आरटीआई कार्यकर्ता उनके लखनऊ आगमन पर उनके जोरदार स्वागत के लिए तत्पर रहेंगे lबिना मांगे पूरी हुए ही हामिद अंसारी के द्वारा उद्घाटन समारोह में शिरकत करने के लिए आने पर इस मुद्दे पर उनको काले झंडे दिखाते हुए अपनी गिरफ्तारी देकर जेल जाने और उपरोक्त मांगें पूरी न होने तक अपनी जमानत भी नहीं कराने की बात भी उर्वशी ने अपने इस पत्र में लिखी है l

हामिद अंसारी से मार्मिक अपील करते हुए उर्वशी ने लिखा है कि देश के उपराष्ट्रपति होने के नाते यह उनका नैतिक और पदीय दायित्व है कि वे ऐसे किसी भी भवन का उद्घाटन करने के लिए तब तक न जाएँ जब तक वहां महिलाओं का और पारदर्शिता के सिपाहियों का उत्पीडन बंद होने के और अब तक हुए उत्पीडन के मामलों की जांच और कार्यवाही के मुकम्मल इंतजामात नहीं हो जाते है l

उर्वशी ने बताया कि उनको विश्वास है कि उपराष्ट्रपति द्वारा इस सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश जारी कर उनके संगठन की मांगे पूरी कराकर इसकी सूचना 08 जुलाई 2016 से पूर्व उन्हें दे दी जायेगी और उन्हें उपराष्ट्रपति का विरोध नहीं करना पड़ेगा किन्तु यदि आयोग में पारदर्शी कार्यप्रणाली स्थापित करने संबंधी उनके संगठन की ये मांगे पूरी नहीं होती है तो वे आरटीआई आवेदकों को उनका वेबजह होने बाला उत्पीडन रुकबाने के उनके हक़ की आबाज बुलंद करने के लिए उपराष्ट्रपति को काले झंडे दिखाकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने के लिए देश भर के महिला और पुरुष आरटीआई कार्यकर्ताओं को  लामबंद कर रही हैं l

उर्वशी ने बताया कि उनके द्वारा किये गए पुतला दहन के दिन ही उत्तर प्रदेश के मुख्य सूचना आयुक्त जावेद उस्मानी ने भारत के उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी को RTI’RTI भवन’ का उद्घाटन करने के लिए पत्र लिखा था जिस पर अंसारी ने  अपने पत्र संख्या VPIVPI-04/02/2016  दिनांक  27 अप्रैल 2016 द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग की नई बिल्डिंग ‘आरटीआई भवन’ का उद्घाटन आगामी 08 जुलाई 2016  को करने के लिए अपनी सहमति दे दी है जिसके सन्दर्भ से उन्होंने उपराष्ट्रपति को यह पत्र लिखकर उनको अवगत कराया है कि आरटीआई प्रयोगकर्ताओं द्वारा यूपी के लोक प्राधिकरणों के भ्रष्टाचार से सम्बंधित सूचना मांगने के मामलों के आयोग में आने पर उत्तर प्रदेश के सूचना आयुक्त राज्य सरकार के एजेंटो के रूप में कार्य करते हैं और ऐसी सूचनाएं सार्वजनिक होने से रोकने के दुरुद्देश्य से आरटीआई प्रयोगकर्ताओं, जिनमें महिलायें भी शामिल हैं,के साथ अपने स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों के साथ मिलकर दुर्व्यवहार तो करते ही हैं,साथ ही साथ उलटे इन्हीं पीड़ित  आरटीआई प्रयोगकर्ताओं को ‘सरकारी कार्य में बाधा डालने’ और ‘सूचना आयुक्तों से दुर्व्यवहार’ करने जैसे आरोप लगाकर पुलिस कार्यवाही करा देते हैं l उर्वशी ने लिखा है कि यूपी के सूचना आयुक्त आरटीआई एक्ट को जानते तो नहीं ही हैं और यदि कोई आरटीआई आवेदक एक्ट के प्राविधानों का जिक्र करते हुए सूचना दिलाने की मांग करता है तो सूचना आयुक्त उस पर ‘आरटीआई का धंधेबाज’ और ‘ब्लैकमेलर’ होने जैसे आरोप लगाकर आवेदक द्वारा सुनवाई के दौरान बहस करने के संवैधानिक अधिकार को स्वयं पर  ‘बेजा दबाब’ बनाने की संघ्या देते हैं और उसे बेइज्जत करके सुनवाई कक्ष से निकाल देते हैं l

उर्वशी ने हामिद अंसारी को यह भी बताया है कि यूपी की वर्तमान सपा सरकार की पूर्ववर्ती बसपा सरकार के समय उनके संगठन ने अन्य सामाजिक संगठनों के साथ एक लम्बी लड़ाई लड़कर यूपी के इंदिरा भवन लखनऊ स्थित परिसर में सूचना आयुक्तों की सुनवाइयों की शत-प्रतिशत वीडियो रिकॉर्डिंग आरम्भ कराई थी परन्तु अपने भ्रष्ट हित साधने के लिए वर्तमान आयुक्तों द्वारा इन सीसीटीवी कैमरों को बंद करा दिया गया था और सीसीटीवी कैमरे बंद होते ही सूचना आयुक्तों ने एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत आरटीआई आवेदकों का उत्पीडन आरम्भ कर दिया और उनके संगठन को  यूपी के सूचना आयोग की कार्यवाहियों की वीडियो रिकॉर्डिंग की मांग पुनः उठाने को बाध्य होना पड़ा । उर्वशी ने लिखा है कि उनको पूरी उम्मीद थी कि आम जनता के टैक्स के लगभग 25 करोड़ रुपये फूंककर बनाए गए नए ‘आरटीआई भवन’ में सूचना आयुक्तों की सुनवाइयों की शत-प्रतिशत वीडियो रिकॉर्डिंग की मुकम्मल व्यवस्था होगी किन्तु दुर्भाग्य है कि इस ‘आरटीआई भवन’ में जनता पर नज़र रखने के लिए कैमरे हैं, आयुक्तों की सुख-सुविधा के सभी साधन हैं पर सुनवाइयों में सूचना आयुक्तों के कार्य व्यवहार और प्रपंच पर नज़र रखने के लिए एक भी कैमरा नहीं है l

उर्वशी ने लिखा है कि इससे व्यथित होकर ही सूबे के आरटीआई कार्यकर्ताओं ने उनकी  अगुआई में ‘आरटीआई भवन’ में सुनवाई आरम्भ होने के दिन 11 अप्रैल 2016 को प्रातः 11:00 बजे इस भवन के मुख्य द्वार के सामने इकठ्ठा होकर मुख्य सूचना आयुक्त समेत सभी सूचना आयुक्तों का पुतला दहन कर आयोग में विशाखा समिति बनाने और वीडियो रिकॉर्डिंग कराने की मांगें बुलंद कीं थीं पर अभी तक इस दिशा में कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है ।

उपराष्ट्रपति को संबोधित इस पत्र की प्रति देश के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सूबे के राज्यपाल राम नाईक,मुख्यमंत्री अखिलेश यादव,मुख्य सूचना आयुक्त जावेद उस्मानी, सूचना आयोग के सचिव,पुलिस महानिदेशक को भेजते हुए इसकी सूचना लखनऊ के जिला प्रशासन को भी डाक के माध्यम से और ई-मेल से भी भेजी गयी है l

Saturday, April 30, 2016

यूपी के खराब सूचना आयुक्तों में मुलायम समधी अरविन्द बिष्ट पहली और पूर्व मुख्य सचिव जावेद उस्मानी दूसरी पायदान पर.

लखनऊ/30/04/16.... क्या आम आरटीआई आवेदक और क्या ख़ास आरटीआई एक्टिविस्ट, सभी यूपी के सूचना आयुक्तों के कार्य और व्यवहार से इस हद तक निराश हैं कि जब राजधानी लखनऊ की सामजिक संस्था येश्वर्याज सेवा संस्थान ने सूबे के सबसे खराब सूचना आयुक्त का पता लगाने के लिए एक सर्वे किया तो यूपी से सटे प्रदेश उत्तराखंड और यूपी के सुदूर जिलों से आये आक्रोशित लोगों ने संस्था द्वारा न मांगे जाने पर भी अपनी पीड़ा और गुस्से को शब्दों का रूप देते हुए सर्वे के फॉर्म पर अपने दिल की भावनाएं बेबाक अंदाज में व्यक्त कर दीं.जहाँ मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित समाजसेवी डा० संदीप पाण्डेय ने सभी सूचना आयुक्तों के कार्य व्यवहार को गलत बताते हुए सभी सूचना आयुक्तों द्वारा निराश किये जाने और सभी सूचना आयुक्तों की नियुक्तियां काबिलियत के आधार पर न होकर राजनैतिक कारणों से होने की बात कही तो वहीं लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर और विश्वविख्यात आरटीआई विशेषज्ञ डा0 नीरज कुमार सभी सूचना आयुक्तों के पास आरटीआई एक्ट का कोई भी ज्ञान न होने की बात कहने से अपने आप को रोक नहीं पाए. एक राष्ट्रीय सामाजिक संगठन के संस्थापक कमरुल हुदा ने अखिलेश सरकार द्वारा जावेद उस्मानी को पूर्व में मुख्य सचिव के पद से हटाने की बजह कार्य के प्रति लापरवाही बताते हुए ऐसे व्यक्ति से मुख्य सूचना आयुक्त की जिम्मेदारी बखूबी निभाने की आशा करने को बेमानी बताया और मतदाता जागरण संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० शेख सिराज बाबा ने एक सूचना आयुक्त पर सबाल उठाते हुए लिखा “ (हाफिज) और मोमिन होने के बाबजूद कोई मुसलमान भ्रष्टाचार और झूंठ का पुलंदा अपनी बातों में बांधे उससे भ्रष्ट कोई भी आयुक्त हो ही नहीं सकता” . जहाँ हरिद्वार, उत्तराखंड से आये  मनोज कुमार ने मुख्य सूचना आयुक्त से सबाल किया कि अगर वे इमानदार हैं तो सुनवाई की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग क्यों नहीं करवाते तो वहीं फर्रुखाबाद से आये शिवनारायण श्रीवास्तव ने सूचना आयुक्तों पर लम्बी अवधि की तारीखें देकर अप्रत्यक्ष रूप से प्रतिवादीगण को बचाने की बात लिखी. लखनऊ के पंकज मिश्र ने सभी सूचना आयुक्तों की कार्यप्रणाली को नियम विरुद्ध और असंतोषजनक बताकर तो वहीं अजय कुमार ने एक सूचना आयुक्त को सबसे भ्रष्ट कहते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं.

येश्वर्याज सेवा संस्थान की सचिव और सामाजिक कार्यकत्री उर्वशी शर्मा, आरटीआई कार्यकर्ता तनवीर अहमद सिद्दीकी, आरटीआई विधिक सलाहकार और उच्च न्यायालय इलाहाबाद की लखनऊ खंडपीठ के अधिवक्ता रुवैद कमाल किदवई और आरटीआई एक्सपर्ट आर.एस. यादव ने आज लखनऊ में एक प्रेस वार्ता को संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए सर्वे के परिणाम सार्वजनिक किये. सर्वे के आधार पर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के समधी सूचना आयुक्त अरविन्द सिंह बिष्ट को सूबे का सबसे खराब सूचना आयुक्त बताया गया है तो वहीं जन सूचना अधिकारियों द्वारा आरटीआई आवेदनों के निस्तारण में की जा रही हीलाहवाली आरटीआई एक्ट के क्रियान्वयन की सबसे बड़ी बाधा के रूप में सामने आयी है.

उर्वशी शर्मा ने बताया कि उत्तराखंड के हरिद्वार और उत्तर प्रदेश के आगरा,बहराइच,बरेली,बस्ती, देवरिया,इटावा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, गोंडा, जालौन, कानपुर, लखनऊ,मऊ,रायबरेली,सीतापुर,श्रावस्ती,सुल्तानपुर और उन्नाव जिले के लोगों ने भाग लेकर यूपी के सबसे खराब सूचना आयुक्त का और यूपी में आरटीआई एक्ट को प्रभावी रूप से लागू करने के मार्ग की सबसे बड़ी बाधा का चुनाव करने के येश्वर्याज के इस अनूठे सर्वे में अपनी राय व्यक्त की. उर्वशी ने बताया कि खराब सूचना आयुक्तों की श्रेणी के सर्वे में व्यक्त कुल मतों में से 17% मत पाकर अरविन्द सिंह बिष्ट पहली पायदान पर रहे. 13.8% मत पाकर मुख्य सूचना आयुक्त जावेद उस्मानी दूसरी पायदान पर, 11.6% मत पाकर गजेन्द्र यादव तीसरी पायदान पर,9.4% मत पाकर हाफिज उस्मान चौथी पायदान पर, 9.1% मत पाकर स्वदेश कुमार पांचवीं पायदान पर,8.4% मत पाकर पारस नाथ गुप्ता छठी पायदान पर,8.1% मत पाकर खदीजतुल कुबरा सातवीं पायदान पर, 7.9% मत पाकर राजकेश्वर सिंह आठवीं पायदान पर और बराबर-बराबर 7.2% मत पाकर दो सूचना आयुक्त सैयद हैदर अब्बास रिज़वी और विजय शंकर शर्मा आख़िरी पायदान पर रहे.   

आरटीआई एक्ट के क्रियान्वयन की सबसे बड़ी बाधा का पता लगाने के लिए किये सर्वे में लोगों ने  कुल पड़े मतों में से 28% मत देकर जन सूचना अधिकारियों द्वारा आरटीआई आवेदनों के निस्तारण में की जा रही हीलाहवाली को आरटीआई एक्ट के क्रियान्वयन की सबसे बड़ी बाधा बताया. सर्वे के अनुसार 25.4% मत पाकर सूचना आयोग की खराब कार्यप्रणाली आरटीआई एक्ट के क्रियान्वयन की दूसरी बड़ी बाधा के रूप में सामने आयी. 24.3% मत पाकर आरटीआई रूल्स 2015 तीसरी और 22.2% मत पाकर प्रथम अपीलीय अधिकारियों का गैर-जिम्मेदाराना रवैया आरटीआई एक्ट के क्रियान्वयन की चौथी बाधा के रूप में सामने आया. उर्वशी ने बताया कि कुछ महीने पूर्व ही जारी हुए आरटीआई रूल्स के प्रति लोगों के भारी विरोध से स्पष्ट है कि निकट भविष्य में ये रूल्स आरटीआई एक्ट के क्रियान्वयन के लिए कितने बड़े बाधक बनने जा रहे हैं l

उर्वशी ने बताया कि सर्वे के इन परिणामों को सूबे के राज्यपाल को भेजकर सूचना आयुक्त अरविन्द सिंह बिष्ट को आरटीआई एक्ट की धारा 17 में विहित व्यवस्थानुसार हटाने के लिए प्रकरण को उच्चतम न्यायालय को संदर्भित करने की मांग की जा रही है. सामाजिक संगठन येश्वर्याज ने सर्वे के इन परिणामों को सूबे के मुख्यमंत्री को भेजकर आरटीआई एक्ट को प्रभावी रूप से लागू करने के मार्ग की सबसे बड़ी बाधा के रूप में सामने आये जन सूचना अधिकारियों के लचर रवैये पर सख्त कदम उठाकर उनको समुचित ट्रेनिंग दिलवाने और आरटीआई का पालन न करने बाले जनसूचना अधिकारियों को विभागीय दंड देने की व्यवस्था करने की मांग उठाने की बात बतायी गयी है.

उर्वशी ने बताया कि आरटीआई एक्ट के लिए सूबे में नोडल विभाग के रूप में कार्य रहे प्रशासनिक सुधार विभाग को यह रिपोर्ट इस आशय से प्रेषित की जा रही है कि वे वर्तमान सूचना आयुक्तों को चेतावनी जारी कर इनको आरटीआई एक्ट और मानवाधिकार संरक्षण की ट्रेनिंग दिलवाने और भविष्य में होनी बाली सूचना आयुक्तों की नियुक्तियों में योग्य व्यक्तिओं की नियुक्तियां पारदर्शी रूप से की जाएँ तथा आरटीआई एक्ट के क्रियान्वयन के मार्ग की इन बाधाओं को दूर करने के लिए  विभाग एक रणनीति बनाकर तेजी से कार्य करे .

बकौल उर्वशी वे स्वयं उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग  जाकर  इस सर्वे की रिपोर्ट को मुख्य सूचना आयुक्त को सौंपकर उनसे इस रिपोर्ट को सभी सूचना आयुक्तों को प्रसारित करने का अनुरोध भी करेंगी ताकि मुख्य सूचना आयुक्त समेत सभी सूचना आयुक्त आत्मावलोकन कर अपने कार्य व्यवहार में अपेक्षित सुधार कर अपने दायित्वों का निर्वहन आरटीआई एक्ट की मंशा के अनुसार कर सकें.

उर्वशी ने घोषणा की है कि उनका संगठन 6 महीने बाद इसी प्रकार का सर्वे एक ही दिन यूपी के सभी जिलों में आयोजित करेगा. 

Friday, April 29, 2016

Press conference in Lucknow to announce name of the worst info-commissioner of UP.

Press conference in Lucknow to announce name of the worst info-commissioner of UP.

यूपी का सबसे खराब सूचना आयुक्त कौन ? कल घोषित होंगे येश्वर्याज के सर्वे के नतीजे .

लखनऊ/29 अप्रैल 2016/ यूपी के आरटीआई कार्यकर्ता लम्बे समय से यूपी के मुख्य सूचना आयुक्त और सभी 9 सूचना आयुक्तों की कार्यप्रणाली और व्यवहार पर उंगली उठाते रहे हैं. जहाँ एक तरफ आरटीआई कार्यकर्त्ता सूचना आयुक्तों पर उत्पीडन करने और सरकार की चाटुकारिता करने के चलते समय पर सूचना न दिलाने का आरोप लगाते रहे हैं तो वहीं सूचना आयुक्त भी आरटीआई कार्यकर्ताओं पर आरटीआई के नाम पर धन्धेबाजी करने और ब्लैकमेलिंग कर धन उगाही करने के चलते सूचना आयुक्तों पर बेजा दबाव बनाने का आरोप लगाते रहे हैं. इस सबके बीच कभी सूचना आयुक्त आरटीआई आवेदकों के खिलाफ एफ.आई.आर. लिखाकर उन्हें जेल भिजवाते है तो कभी आरटीआई कार्यकर्ता सभी सूचना आयुक्तों के सामने यूपी के सूचना आयोग ‘आरटीआई भवन’ में उन सभी का पुतला फूँक कर अपना विरोध बुलंद करते हैं. इन सबके बीच सूबे में आरटीआई के प्रचार प्रसार के लिए कार्यरत एक सामाजिक संगठन ने एक अनूठे प्रयास के तहत बीते शनिवार को राजधानी लखनऊ के हजरतगंज जी.पी.ओ. स्थित महात्मा गाँधी पार्क में एक कैंप लगाकर यूपी के सबसे खराब सूचना आयुक्त का पता लगाने और यूपी में आरटीआई एक्ट को प्रभावी रूप से लागू करने के मार्ग की सबसे बड़ी बाधा का पता लगाने के लिए  एक सर्वे कराया था. यह संस्था कल इस सर्वे के परिणाम की घोषणा एक प्रेस-कांफ्रेंस के माध्यम से करने जा रही है.

लखनऊ की सामाजिक संस्था येश्वर्याज सेवा संस्थान की सचिव और सामाजिक कार्यकत्री उर्वशी शर्मा ने बताया कि सर्वे के आंकड़ों की गिनती के आधार पर परिणाम निकाल लिए गए हैं और कल दिनांक  30 अप्रैल 2016,दिन शनिवार को 01:30 बजे अपराह्न लखनऊ के बर्लिंगटन चौराहे से ओडियन सिनेमा की तरफ जाने वाली सड़क , 33 कैंट रोड, ‘एजमा प्लेस’ के बेसमेंट में बने कार्यालय में येश्वर्याज के पदाधिकारियों द्वारा एक प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से इस सर्वे के परिणाम सार्वजनिक किये जायेंगे.  

सूचना आयुक्तों द्वारा आरटीआई कार्यकर्ताओं पर आरटीआई के नाम पर धन्धेबाजी करने और ब्लैकमेलिंग कर धन उगाही करने के चलते सूचना आयुक्तों पर बेजा दबाव बनाने के आरोप लगाने पर बातचीत करते हुए उर्वशी ने आयुक्तों के इस आरोप को सिरे से ख़ारिज करते हुए सभी सूचना आयुक्तों को इस मुद्दे पर इन-कैमरा खुली बहस की चुनौती दी. ‘साँच को आँच नहीं’ बाला जुमला बोलते हुए उर्वशी ने कहा कि लम्बे समय से उनका संगठन यूपी के सूचना आयोग की कार्यवाहियों की वीडियो रिकॉर्डिंग की मांग कर रहा है पर जनता के बीसियों करोड़ फूंककर बनाए गए ‘आरटीआई भवन’ में भी जनता पर नज़र रखने के लिए तो कैमरे हैं पर सुनवाइयों में सूचना आयुक्तों के व्यवहार पर नज़र रखने के लिए एक भी कैमरा नहीं है. उर्वशी ने कहा कि यदि सूचना आयुक्त सही हैं और आरटीआई आवेदक उन पर बेजा दबाब बनाते हैं तो सूचना आयुक्तों को सुनवाइयों की रिकॉर्डिंग से  परहेज क्यों है? उर्वशी ने    बताया कि अखिलेश की पूर्ववर्ती मायावती सरकार के समय उनके संगठन के प्रयास से सूचना आयुक्तों की सुनवाइयों की वीडियो रिकॉर्डिंग की मुकम्मल व्यवस्था की गयी थी जिसे वर्तमान आयुक्तों द्वारा अपने भ्रष्ट हित साधने के लिए जानबूझकर बंद करा दिया है. बकौल उर्वशी उनका संगठन सूचना आयोग में आरटीआई आवेदकों की सुरक्षा के लिए कृतसंकल्प है और वे यूपी के सूचना आयोग की सुनवाइयों में शत-प्रतिशत वीडियो रिकॉर्डिंग की व्यवस्था की मुहिम को अंजाम तक पंहुचाकर ही दम लेंगी जिसके लिए आगामी मई माह में उनका ‘सविनय कार्य वहिष्कार’ आन्दोलन प्रस्तावित है.

अपने पद से बर्खास्त होने बाले lदेश के एक मात्र सूचना आयुक्त यूपी के पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त एम. ए. खान को हटवाने में अग्रणी भूमिका निभाने बाली समाजसेविका उर्वशी ने बताया कि सर्वे के आधार पर सामने आये यूपी के सबसे खराब सूचना आयुक्त का नाम कल ही राज्य के राज्यपाल को देकर उनसे इस सूचना आयुक्त को आरटीआई एक्ट की धारा 17 में विहित व्यवस्थानुसार हटाने के लिए प्रकरण को उच्चतम न्यायालय को संदर्भित करने की बात कही जायेगी और और यूपी में आरटीआई एक्ट को प्रभावी रूप से लागू करने के मार्ग की सबसे बड़ी बाधा की सूचना सूबे के मुख्यमंत्री को देकर इस बाधा को दूर कराने के आवश्यक उपाय कराने की मांग की जायेगी.