Friday, May 20, 2016

UP : बेदाग़ छवि के IAS को ही अगला मुख्य सचिव बनाने की मांग के लिए कल लखनऊ में समाजसेवियों का होगा जमावड़ा






लखनऊ/20 मई 2016/ गिफ्ट में मिले 30 लाख के हार के खो जाने के चलते राज्यकर्मियों के मानवाधिकारों का हनन करने वाले यूपी के मुख्य सचिव आलोक रंजन आजकल ख़बरों में छाए हुए हैं । कल राजधानी में बेदाग़ छवि के IAS को ही अगला मुख्य सचिव बनाने की मांग के लिए होने वाले एक धरने में रंजन एक बार फिर सूबे के समाजसेवियों के निशाने पर होंगे ।यूपी में अगले साल 2017 की शुरुआत में ही विधानसभा चुनाव भी होने हैं । ऐसे में यह साल 2016 चुनावी साल होने के चलते यूपी की सत्ताधारी समाजवादी पार्टी की सरकार के लिए बहुत महत्वपूर्ण है ।  सरकार की योजनाओं को लागू कराने में मुख्य सचिव की सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका होने की व्यवस्था के चलते ही यूपी की सरकार अपने मनपसंद आई.ए.एस. को ही सूबे का मुख्य सचिव बनाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है ताकि वह आम जनता के लिए कम प्रभावी योजनाओं को भी अपने दिखावटी अंदाज में प्रस्तुत कर सुगमता से लागू करा सके ।  यही कारण रहा कि अखिलेश यादव ने स्वयं पत्र लिखकर वर्तमान मुख्य सचिव आलोक रंजन के सेवा-विस्तार की अनुशंषा की ताकि इस चुनावी वर्ष में सरकार रंजन के सहारे चुनावी वैतरिणी में अपना सफर जारी रख सके । अब सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर दागी आई.ए.एस. अधिकारियों को ही सूबे का मुख्य सचिव बनाने का आरोप लग रहा है और इस बार अखिलेश पर यह आरोप सूबे के समाजसेवियों ने लगाया है ।  समाजसेवियों ने पूर्व मुख्य सचिव जावेद उस्मानी और वर्तमान मुख्य सचिव आलोक रंजन को दागी बताते हुए अखिलेश यादव के खिलाफ मोर्चा खोलकर किसी बेदाग़ छवि के IAS को ही यूपी को अगला मुख्य सचिव बनाने की मांग को एक धरने के माध्यम से जोरदार ढंग से उठाने की घोषणा की है ।


धरने की आयोजिका समाजसेविका उर्वशी शर्मा ने बताया कि कल लखनऊ के जी.पी.ओ. के पास स्थित महात्मा गांधी पार्क में लखनऊ की सामाजिक संस्था ‘येश्वर्याज सेवा संस्थान’ के तत्वावधान में एक धरना देकर प्रदर्शन किया जाएगा जिसमें प्रदेश के सुदूर क्षेत्रों के समाजसेवी शिरकत करेंगे ।  उर्वशी ने बताया कि यूपी की सरकारें अपने निहितार्थ साधने के लिए ही दागदार छवि के आई.ए.एस. अधिकारियों को मुख्य सचिव जैसा महत्वपूर्ण पद सौंप रही हैं ताकि सरकार मदारी बन इन दागियों को बन्दर की तरह अपने इशारों पर नचा सकें । उर्वशी के अनुसार दागी होने के नाते यह आई.ए.एस. भी जनहित को सर्वोपरि रखने का अपना कर्तव्य भूलकर सरकार के चाटुकार बन जाते हैं और आम जन के लिए जनकल्याणकारी कार्यों को प्राथमिकता देने के स्थान पर सरकार की दिखावटी योजनाओं की डुगडुगी पीट-पीट कर अपना उल्लू सीधा करते रहते हैं । बकौल उर्वशी यूपी की सरकार और यह दागी आई.ए.एस. परस्पर साधक-सिद्धक बन आम जनता की पीठ में छुरा घोंपकर एक दूसरे की अनियमितताओं को पोषित करते हैं जिससे सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में भ्रष्टाचार अपनी पैठ बनाता है ।


यूपी के पूर्ववर्ती मुख्य सचिव जावेद उस्मानी को केंद्र की पूर्ववर्ती मनमोहन सरकार के कोयला घोटाले का दागी और 30 जून 2016 तक सेवा विस्तार पाए आलोक रंजन को ई.ओ.यू.-1 दिल्ली के अपराध संख्या आर.सी.-2(ई)/2007,जिसमें दिनांक 09/09/2015 को अलोक रंजन के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति माँगी गयी है, का दागी बताते हुए उर्वशी ने अखिलेश यादव को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आड़े हाथों लेते हुए सबाल उठाया कि आखिर क्यों अखिलेश ने न केवल यूपी के दो दागी आई.ए.एस. अधिकारियों को लगातार यूपी का मुख्य सचिव बनाया बल्कि आलोक रंजन को तो तीन माह का सेवा विस्तार दिलाने में व्यक्तिगत रूचि भी ली ? उर्वशी के अनुसार अखिलेश के ऐसे कृत्यों से उनकी भ्रष्टाचार के मामले में मिस्टर क्लीन की छवि खुद-ब-खुद ही संदेह के दायरे में आ रही है ।


उर्वशी ने बताया कि इस चुनावी साल में आलोक रंजन का सेवा-विस्तार काल पूरा होने के बाद आगामी 1 जुलाई को किसी बेदाग़ छवि के IAS को ही सूबे के अगले मुख्य सचिव का कार्यभार ग्रहण कराने की मांग को सार्वजनिक रूप से उठाने के लिए वे कल लखनऊ के जी.पी.ओ. के पास स्थित महात्मा गांधी पार्क में यूपी के समाजसेवियों के साथ धरने पर बैठेंगी और धरने के बाद देश के प्रधानमंत्री और सूबे के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन सौंपेंगी । उर्वशी के अनुसार यदि उनके इस सार्वजनिक प्रदर्शन के बाद भी किसी दागी आई.ए.एस. को सूबे का मुख्य सचिव बनाया जायेगा तो उनका संगठन उच्च न्यायालय में पी.आई.एल. दायर कर सरकार के इस जन-विरोधी और भ्रष्टाचार को पोषित करने बाले कदम का विरोध करेगा ।






Tuesday, May 17, 2016

येश्वर्याज सेवा संस्थान की साधारण सभा की बैठक आगामी 21 मई को लखनऊ में.






लखनऊ/17 मई 2016/ येश्वर्याज सेवा संस्थान लखनऊ स्थित एक सामाजिक संगठन है जो विगत 15 वर्षों से अनेकों सामाजिक क्षेत्रों के साथ-साथ 'लोकजीवन में पारदर्शिता संवर्धन और जबाबदेही निर्धारण' के क्षेत्र  में कार्यरत है. येश्वर्याज की सचिव उर्वशी शर्मा ने बताया कि येश्वर्याज की साधारण सभा के बैठक आगामी 21 मई को लखनऊ के जी.पी.ओ. के पास स्थित महात्मा गांधी पार्क में सायं 4 बजे से 6 बजे तक समाजसेवी संजय शर्मा की अध्यक्षता में पूर्ण पारदर्शिता के साथ आम जनता के बीच होगी.


येश्वर्याज सेवा संस्थान की सचिव उर्वशी शर्मा ने बताया कि इस संस्था का पंजीयन दिनांक 18/07/11 को किया गया था जो आगामी 17/07/16 तक वैध है । उर्वशी ने बताया कि 21 मई की साधारण सभा में डिफाल्टर सदस्यों के निष्कासन, नए सदस्यों के पंजीयन , नयी कार्यकारिणी के गठन और संस्था के पंजीयन के नवीनीकरण सहित संस्था के द्वारा भविष्य में किये जाने बाले सामाजिक कार्यों पर विचार विमर्श कर निर्णय लिए जायेंगे. संस्था की साधारण सभा की बैठक की कार्यवाही देखने के लिए आम जनता को सार्वजनिक निमंत्रण देने की बात भी उर्वशी ने कही है.


बकौल उर्वशी, अपने एनजीओ की इस खुली  बैठक के जरिये वे दुनिया को बताना चाहती हैं कि पारदर्शिता के मुद्दे पर उनकी संस्था जैसी अपेक्षा सरकार से करती है वैसा ही व्यवहार वह स्वयं भी करती है.


Saturday, May 14, 2016

उत्तर प्रदेश में कार्यरत शातिर आई०ए० एस० सुनील कुमार (समाज कल्याण विभाग का प्रमुख सचिव), शातिर आई०ए० एस० सदाकांत (आवास एवं शहरी नियोजन विभाग का प्रमुख सचिव) आदि द्वारा भ्रष्टाचार में लिप्त होकर फर्जीबाड़ा करके द्वितीय श्रेणी के राजपत्रित पद पर अवैध नियुक्ति करने के मामले की जांच कराकर दोषियों को दण्डित कराने के सम्बन्ध में


  
Add star 

urvashi sharma

<rtimahilamanchup@gmail.com>
Tue, May 10, 2016 at 9:23 PM
To: hgovup <hgovup@up.nic.in>, hgovup <hgovup@nic.in>, hgovup <hgovup@gov.in>

महोदय,
येश्वर्याज सेवा संस्थान लखनऊ स्थित एक सामाजिक संगठन है जो विगत 15
वर्षों से अनेकों सामाजिक क्षेत्रों के साथ-साथ 'लोकजीवन में पारदर्शिता
संवर्धन और जबाबदेही निर्धारण' के क्षेत्र  में कार्यरत है l

आपको अवगत कराना है कि सुनील कुमार और सदाकांत उपरोक्त ने अन्य सचिवालय
कर्मियों के साथ मिलकर भ्रष्टाचार में लिप्त होकर एक कूटरचित दस्तावेज
तैयार किया और इसे उत्तर प्रदेश समाज कल्याण अनुभाग-1 के कार्यालय ज्ञाप
संख्या 3783/26-1-2014-119 (70)/02  लखनऊ दिनांक 04 दिसम्बर 2014 के रूप
में जारी किया lयह कूटरचित दस्तावेज उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ की याचिका
संख्या 110/एसबी/2004 के आदेश दिनांक 24-02-06 , सर्वोच्च न्यायालय की
याचिका संख्या SLP(C ) No. 7096/2008 के आदेश दिनांक 01-02-2008, उच्च
न्यायालय लखनऊ खंडपीठ की याचिका संख्या 1735/एसबी/2010 के आदेश दिनांक
24-11-,विभाग की सेवा नियमावली और विनियमितीकरण नियमावली के उपबन्धों को
खूंटी पर टांगकर द्वितीय श्रेणी के राजपत्रित पद पर पद की अर्हता धारित न
करने वाले व्यक्ति का अवैध विनियमितीकरण करके इन भ्रष्ट विपक्षीगणों ने
अपने व्यक्तिगत निहितार्थ साधने को राज्य सरकार को आर्थिक क्षति भी कारित
की  l इन भ्रष्ट अधिकारियों ने इस जघन्य अपराध को कारित करने में उच्च
न्यायालय लखनऊ खंडपीठ की याचिका संख्या 400/एसबी/2013 के आदेश दिनांक
02-04-13 के अनुपालन में उत्तर प्रदेश समाज कल्याण अनुभाग-1 द्वारा जारी
कार्यालय ज्ञाप संख्या 1280/26-1-2013-119(72)/2006 लखनऊ दिनांक 02 जुलाई
2013 के तथ्यों को भी छुपाया गया l

मेरे द्वारा लोकायुक्त उत्तर प्रदेश से शिकायत करने के बाद इन भ्रष्टों
में से एक सुनील कुमार ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है जिसका प्रमाण
उत्तर प्रदेश समाज कल्याण अनुभाग – 1 का कार्यालय ज्ञाप संख्या
3219/26-1-2015-स0क0-1 लखनऊ दिनांक 24 अक्टूबर 2015 है l दूसरा शातिर
महाभ्रष्ट सदाकांत 200 करोड़ की रिश्वत लेने के चलते ACB, Dehradun के
अपराध संख्या RC-11(A)/2010 का अभियुक्त है और इसके खिलाफ 09/11/12 को
अभियोजन की स्वीकृति माँगी गयी है जो अभी प्रक्रियाधीन है l

अतः आपसे अनुरोध है कि इस प्रकरण की जांच कराकर उत्तर प्रदेश के इन दो
महाभ्रष्ट आई०ए० एस० सुनील कुमार और सदाकांत के साथ साथ  उत्तर प्रदेश
सचिवालय के अन्य कार्मिकों को उनके इस सिद्ध अपराध के लिए दण्डित कराकर
इन सबके खिलाफ विधिक कार्यवाही भी कराएं और इसकी सूचना हमारी संस्था को
भी दें l

अत्यधिक अपेक्षाओं सहित सादर प्रेषित l
  भवदीया

( उर्वशी शर्मा )
   सचिव


--
Urvashi Sharma
Secretary - YAISHWARYAJ SEVA SANSTHAAN
Patron  - Campaign to Protect RTI ( CPRI )
Vice Chairman - Save Cultural Values Foundation
102,Narayan Tower, Opposite F block Idgah
Rajajipuram,Lucknow-226017,Uttar Pradesh,India
Contact 9369613513

Right to Information Helpline 8081898081
Helpline Against Corruption   9455553838


http://upcpri.blogspot.in/